महिला दिवस पर बिलासपुर को मिला सिटी केयर डायग्नोस्टिक्स सेंटर

बिलासपुर, 8 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजीव गांधी चौक (रायपुर रोड) स्थित अत्याधुनिक सिटी केयर डायग्नोस्टिक्स सेंटर का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में विधायक धरम लाल कौशिक, अमर अग्रवाल, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला और अटल श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।
अतिथियों ने सेंटर का निरीक्षण कर आधुनिक जांच सुविधाओं की सराहना की। इस अवसर पर स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान देने वाली 150 से अधिक महिला नर्सिंग स्टाफ, पैरा मेडिकल कर्मियों और मितानिन बहनों को सम्मानित किया गया।
सेंटर का संचालन डॉ. विनीत माहेश्वरी, डॉ. शुभकिर्ती, डॉ. विवेक महावार, डॉ. बबलेश महावार, डॉ. अमन अग्रवाल और डॉ. मृत्युंजय सर्राफ की टीम द्वारा किया जाएगा। यहां अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से विभिन्न जांच सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे बिलासपुर और आसपास के लोगों को सटीक व त्वरित जांच सुविधा मिल सकेगी।