बिलासपुर में सिटी केयर डायग्नोस्टिक्स सेंटर शुरू

बिलासपुर, 8 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजीव गांधी चौक (रायपुर रोड) स्थित सिटी केयर डायग्नोस्टिक्स सेंटर का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में विधायक धरम लाल कौशिक, अमर अग्रवाल, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला और अटल श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
अतिथियों ने सेंटर का अवलोकन कर आधुनिक जांच सुविधाओं की सराहना की। इस अवसर पर स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान देने वाली 150 से अधिक महिला नर्सिंग स्टाफ, पैरा मेडिकल कर्मियों और मितानिन बहनों को सम्मानित किया गया।
डॉ. विनीत माहेश्वरी ने बताया कि सेंटर में अत्याधुनिक मशीनों के साथ विशेषज्ञों की टीम द्वारा विभिन्न जांच सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे बिलासपुर और आसपास के लोगों को सटीक व त्वरित जांच की सुविधा मिल सकेगी।