राजनांदगांव पुलिस ने थाना सिटी कोतवाली की कार्रवाई में उड़िसा से नागपुर ले जा रहे 12 गाय और 8 बछड़ों सहित टाटा 1212 वाहन जब्त किया।
अधिकारियों ने मवेशियों की क्रूरता पूर्वक परिवहन और अधूरे दस्तावेजों के आधार पर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम एवं अन्य धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया।
दो बछड़ों की मौत का खुलासा होने के बाद शेष मवेशियों को गौशाला में सुरक्षित सुपुर्द किया गया।
