ट्रैक्टर से दुर्गम गांवों तक पहुंचा 3 माह का राशन, 151 परिवारों को राहत

नारायणपुर। जिला प्रशासन ने बारिश और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए ट्रैक्टर के जरिए छह वनांचल गांवों में तीन माह का अग्रिम राशन पहुंचाया। इस पहल से 151 राशनकार्डधारी परिवारों को जुलाई, अगस्त और सितंबर का खाद्यान्न एक साथ उपलब्ध कराया गया।
प्रशासन के अनुसार, मुरुमवाड़ा, गुडेकोर, दिवालूर, धोबे, हरबेल और बोटेर जैसे दुर्गम गांवों में मानसून के दौरान आवागमन प्रभावित रहता है। ऐसे में गांवों तक सीधे राशन पहुंचने से बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों को बड़ी राहत मिली है। जिला प्रशासन ने कहा कि अंतिम छोर तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना उसकी प्राथमिकता है।