‘दीदी के गोठ’ में गूंजी आत्मनिर्भर बस्तर की आवाज, लखपति दीदियों का सम्मान

जगदलपुर। बस्तर में आयोजित ‘दीदी के गोठ’ के 12वें संस्करण में हजारों महिलाओं ने भाग लिया। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक बन रही है और सरकारी योजनाओं से महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो रही हैं।
कार्यक्रम में लखपति दीदियों की सफलता की कहानियां साझा की गईं और कई महिलाओं का सम्मान किया गया। कोंडागांव की नम्रता पटेल ने बताया कि बिहान योजना से मिले ऋण के सहारे उन्होंने अपना कैफे शुरू किया, जिससे अब प्रतिदिन करीब पांच हजार रुपये की आय हो रही है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।