मोदीजी की गारंटी पर जनता ने भरोसा किया : डॉ. रमन सिंह

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि जनमत कांग्रेस के खिलाफ रहा। जनता ने मोदी जी के काम पर भरोसा किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जब घोषणा पत्र जारी किया उसे घोषणा पत्र में मोदी जी की गारंटी पर जनता ने भरोसा किया है। भाजपा ने 15 साल जो डेवलपमेंट का काम किया जनता ने उसे पर मुहर लगाई। भूपेश बघेल का करप्शन, लगातार घोटाला, शराब, कोयला, महादेव एप, पीएससी का घोटाला और जिस तरह से वादा खिलाफी की गई वह कांग्रेस के लगभग सभी मंत्रियों को नकार चुकी है। मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मैं कभी मांगा नहीं लेकिन पार्टी ने मुझे जवाबदारी जब भी दी तो मैंने इसका बखूबी निर्वहन किया है। जनता ने स्पष्ट कर दिया है कि जनमत कांग्रेस के खिलाफ है।