ग्रीष्म शिविर में बच्चों को साइबर सुरक्षा की दी जानकारी


राजनांदगांव। ईसाफ फाउंडेशन के “नई उड़ान ग्रीष्म शिविर” में बच्चों को साइबर अपराध और ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। सर्व समाज मांगलिक भवन चिखली में आयोजित कार्यक्रम में साइबर थाना की टीम ने 50 से अधिक बच्चों और स्टाफ को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी।


पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में एएसआई द्वारिका प्रसाद लाऊत्रे ने बच्चों को ओटीपी, पासवर्ड और बैंक जानकारी साझा नहीं करने, फर्जी लिंक व ऑनलाइन गेमिंग से सतर्क रहने की सलाह दी। साइबर फ्रॉड होने पर हेल्पलाइन 1930 और पोर्टल पर शिकायत की जानकारी भी दी गई।


रक्षा टीम ने बच्चों को गुड टच-बैड टच, व्यक्तिगत सुरक्षा और महिला-बाल संरक्षण संबंधी जानकारी देकर अभिव्यक्ति एप भी इंस्टॉल कराया।