अंतरराज्यीय नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

रायपुर, 2 जुलाई। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और गंज थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई पूर्व में गिरफ्तार गांजा तस्कर से मिली जानकारी के आधार पर की गई।
आरोपियों के कब्जे से 3 किलो गांजा, 2 हजार नाइट्रोटेन टैबलेट, 30 कोडिन सिरप, 290 पेंटाजोसीन इंजेक्शन, 300 सिरिंज और 3,100 रुपए नकद जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री की कीमत करीब 10.70 लाख रुपए बताई गई है। इस प्रकरण में अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और करीब 16.15 लाख रुपए का मादक पदार्थ व अन्य सामग्री जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार गिरोह के अन्य सदस्यों और सप्लाई नेटवर्क की तलाश जारी है।