रायपुर, 2 जुलाई। तेलीबांधा थाना पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने देशभर के 300 से अधिक पांच सितारा होटलों में ठगी व चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय आरोपी बिंगसन जॉन (69) को ओडिशा के भुवनेश्वर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने रायपुर के होटल हयात में 63,755 रुपए का बिल चुकाए बिना फरार होने के साथ करीब 1.48 लाख रुपए का लैपटॉप भी ले गया था।
पुलिस ने घटना के 72 घंटे के भीतर आरोपी को पकड़कर लैपटॉप बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने कई राज्यों के महंगे होटलों को निशाना बनाने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी विभिन्न राज्यों में कई मामलों में जेल जा चुका है और उसके खिलाफ 10 से अधिक राज्यों में अपराध दर्ज हैं।

