रायपुर में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, 39 चालक पकड़े गए

रायपुर, 2 जुलाई। यातायात पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 1 जुलाई की रात 39 वाहन चालकों पर कार्रवाई की। इनमें 27 कार, 3 पिकअप, 7 ट्रक/मेटाडोर और 2 दोपहिया चालक शामिल हैं।
सहायक पुलिस आयुक्त सतीष कुमार ठाकुर के नेतृत्व में शहर के नौ प्रमुख चौक-चौराहों पर ब्रीथ एनालाइजर से जांच की गई। यातायात पुलिस ने बताया कि वर्षभर चल रहे अभियान के तहत अब तक 3633 ड्रंक एंड ड्राइव मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस ने लोगों से नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।