राजनांदगांव, 2 जुलाई। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत डोंगरगांव निवासी रमन नाहटा ने अपने घर में 3 किलोवॉट का रूफटॉप सोलर प्लांट लगाकर बिजली बिल लगभग शून्य कर दिया है। अब वे सौर ऊर्जा से अपनी इलेक्ट्रिक कार की चार्जिंग भी कर रहे हैं।
रमन नाहटा ने बताया कि करीब 2.05 लाख रुपए की लागत वाले संयंत्र पर उन्हें बैंक ऋण के साथ केंद्र व राज्य सरकार से 1.08 लाख रुपए की सब्सिडी मिली। पहले उनका मासिक बिजली बिल 1600 से 1800 रुपए आता था। योजना से प्रेरित होकर उनके दो मित्रों ने भी अपने घरों में रूफटॉप सोलर प्लांट लगवा लिया है।

