राजनांदगांव, 2 जुलाई। विकसित भारत-रोजगार गारंटी एवं आजीविका मिशन ग्रामीण का शुभारंभ गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। जिला पंचायत सभाकक्ष में सांसद संतोष पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, कलेक्टर जितेंद्र यादव सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी कार्यक्रम से जुड़े।
सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, जल संरक्षण, कृषि विकास और आधारभूत ढांचे के निर्माण को बढ़ावा मिलेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने बताया कि रोजगार की अवधि 100 से बढ़ाकर 125 दिन कर दी गई है, जिससे ग्रामीणों की आय बढ़ेगी और पलायन कम होगा। कलेक्टर जितेंद्र यादव ने कहा कि योजना में महिलाओं की भागीदारी पर विशेष जोर रहेगा और इससे ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी।

