रायपुर। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के नवागांव छतौना, अटल नगर रेलवे स्टेशन के पास शासकीय जमीन पर अवैध मुरूम खनन करते जेसीबी, हाईवा और ट्रैक्टर पकड़े गए।
NRDA की शिकायत पर पुलिस और एनआरडीए की संयुक्त टीम ने दबिश देकर मौके से वाहनों को जब्त किया। वाहन चालकों के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला।
थाना मंदिर हसौद में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 345/25, धारा 303, 62 बीएनएस व माइनिंग एक्ट की धारा 4/21 के तहत FIR दर्ज की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अटल नगर व थाना प्रभारी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई। रायपुर पुलिस ने कहा—खनन माफियाओं पर सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।
