ड्रंक एंड ड्राइव पर रायपुर पुलिस की सख्ती, 22 पर कार्रवाई

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ देर रात विशेष चेकिंग अभियान चलाया। रात 11 बजे से 2 बजे तक शहर के प्रमुख चौराहों पर बेरिकेटिंग कर ब्रीथ एनालाइजर से जांच की गई।

पिछले चार दिनों में 50 से अधिक नशेड़ी चालकों पर कार्रवाई हुई, जिनमें सोमवार से गुरुवार के बीच 22 चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत केस दर्ज कर कोर्ट भेजा गया। कोर्ट ने 10-10 हजार रुपये जुर्माना व 3 महीने लाइसेंस सस्पेंशन का आदेश दिया है।

अभियान एएसपी ट्रैफिक डॉ. प्रशांत शुक्ला के मार्गदर्शन व डीएसपी सतीष ठाकुर और गुरजीत सिंह के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में रात 11 बजे से 2 बजे तक यह चेकिंग रोज जारी रहेगी।