डॉ. रमन सिंह ने मंजूर कराए 45 परियोजनाओं के लिए 2 करोड़ 8 लाख रुपए

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रयासों से राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के 45 विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ 8 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। इसमें किचन शेड, नाली निर्माण, सीसी रोड, निर्मला घाट और यात्री प्रतीक्षालय जैसे विभिन्न कार्य शामिल हैं।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ ग्रामीण एवं पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण ने क्षेत्रीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह राशि मंजूर की। जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत और अन्य नेताओं ने विकास कार्यों की स्वीकृति पर हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डॉ. रमन सिंह का आभार जताया।