रायपुर में ऑनलाइन डिलीवरी कंपनियों के नोडल अधिकारियों की समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन में डीसीपी क्राइम एंड साइबर स्मृतिक राजनाला व डीसीपी सेंट्रल जोन उमेश प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में सिविल लाइन स्थित सी-04 भवन में हुई।
बैठक में फ्लिपकार्ट, ब्लिंकिट, स्विगी, मिंतरा सहित विभिन्न कंपनियों के 19 नोडल अधिकारी शामिल हुए। पुलिस ने प्रतिबंधित ई-सिगरेट, हुक्का, गोगो पेपर, हथियार व नशीले पदार्थों की ऑनलाइन डिलीवरी पर पूर्ण रोक के निर्देश दिए। साथ ही केवल पंजीकृत पते पर ही डिलीवरी करने और सभी डिलीवरी स्टाफ का अनिवार्य पुलिस सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए।
