ईडी की कार्रवाई पर क्या कहा  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने

 

रायपुर। ईडी की कार्रवाई पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बयान जारी किया है। साव ने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ के गरीबों की खून पसीने की कमाई को लूटा जा रहा है,लेकिन प्रदेश के मुखिया लुटेरों के साथ खड़े हैं। यह प्रदेश की गरीब जनता के साथ अन्याय है अत्याचार है। छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर ऊपर से नीचे तक लूट हुई है। भाजपा द्वारा कही जाने वाली बातें प्रमाणित हो रही हैं। ईडी की कार्यवाही में नगद ,सोना डायमंड, संपत्ति सब कुछ मिल रहा है,इसके बावजूद कांग्रेस भ्रष्टाचारियों के साथ क्यों खड़ी है?