नक्सल हमले में दो जवान शहीद,सीएम ने किया दुख व्यक्त

 

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव जिले के बोरतालाब थाना क्षेत्र के समीप नक्सली हमले में 2 जवानों की शहादत पर दुख व्यक्त किया है। सीएम बघेल ने शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि पुलिस जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।