सोनार समाज राजनांदगांव की नई कार्यकारिणी घोषित, भानु सोनी बने जिलाध्यक्ष

खुज्जी : प्रदेश सोनार समाज के अध्यक्ष दीपिका सोनी एवं प्रदेश प्रभारी दुर्गा सोनी के निर्देशानुसार समाज की मजबूती और संगठन विस्तार के लिए नई नियुक्तियां की गई हैं। सर्वसम्मति से भानु सोनी को सोनार समाज, जिला राजनांदगांव का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
​नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भानु सोनी ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए समाज के सक्रिय सदस्यों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। घोषित नई टीम में निम्नलिखित पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है:
​जिला प्रभारी: संजय सोनी, उपाध्यक्ष: जय सोनी एवं हरिचरण सोनी, ​महामंत्री (राजनांदगांव): शरद सोनी
​सचिव: महेश सोनी, कोषाध्यक्ष: धनंजय सोनी, ​युवा अध्यक्ष (राजनांदगांव): प्रणय सोनी ​इन नियुक्तियों पर हर्ष व्यक्त करते हुए समाज के वरिष्ठ जनों और पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि नई टीम समाज के उत्थान और एकजुटता के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेगी। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश व जिले के सोनार समाज की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी गई हैं।