जिला मोहला मानपुर दिनांक 25.07.2023 को रत्ना सिंह पुलिस अधीक्षक के द्वारा शासकीय कन्या शिक्षा परिषर अम्बागढ़ चौकी जिला मोहला मानपुर अं. चौकी में छात्राओ को छ.ग सरकार के क्रांतिकारी अभियान *“हमर बेटी हमर मान कार्यक्रम”* के तहत बेटियो को कानूनी अधिकार, गुड टच बेड टच, छेडखानी, यौन शोषण, छात्राओ को स्वयं के सुरक्षा हेतु सेल्फ डिफेंस की जानकारी दिया गया । बेटियों की सुरक्षा हेतु परामर्श, प्रशिक्षण, पराक्रम सहित कानून संबंधित अधिकारो की जानकारियों से अवगत कराया गया। सायबर क्राइम, सोशल मीडिया क्राईम, यातायात नियमों की जानकारी तथा बचाव की जानकारी दी गई, साथ ही साथ उज्वल भविष्य, आत्मरक्षा, अभिव्यक्ति ऐप एवं अन्य महिला संबंधी अधिकार के संबध मे विस्तृत जानकारी दी गयी। एवं शिक्षकों को अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराया गया इस कार्यक्रम मे स्कूल प्राचार्य अंजलि अग्रवाल एवं समस्त स्कूल के शिक्षकगण , महिला प्रकोष्ठ, आईयूसीएडब्लू, सायबर सेल, अम्बागढ़ चौकी थाना स्टॉफ आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
