रायपुर (ग्रामीण)। खरोरा थाना पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 120 पौवा देशी शराब और 3,600 रुपए नगद जब्त किए गए हैं।
पुलिस को ग्राम चिचोली स्थित एक दुकान में अवैध शराब बिक्री की सूचना मिली थी। दबिश के दौरान आरोपी ईश्वर उर्फ बिट्टू को पकड़ा गया। तलाशी में उसकी दुकान से बोरी में रखी देशी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
