भाजपा कार्यकर्ता बारेलाल बिसेन का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

साल्हेवारा-भाजीडोंगरी।
भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता एवं पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष बारेलाल बिसेन के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। वे ग्राम पंचायत भाजीडोंगरी में 3-4 बार सरपंच प्रतिनिधि रह चुके थे और अपने सरल, मिलनसार स्वभाव के कारण जनप्रिय थे।

पूर्व में वे पीलिया (हेपेटाइटिस बी) से ग्रसित हुए थे तथा उपचार के बाद स्वस्थ हो गए थे, किंतु अचानक निधन से सभी स्तब्ध हैं। उनके पिता बंशीलाल का भी दो वर्ष पूर्व निधन हो चुका है।

अंतिम संस्कार बुधवार को गृह ग्राम भाजीडोंगरी में किया जाएगा।