मोहला, । कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा संचालित “सर्विस ऑन व्हील्स–दिव्यांगजन एवं वृद्धजन सेवा रथ” अभियान के तहत मानपुर से मोहला तक क्लस्टर स्तरीय शिविर लगाए जा रहे हैं। दिव्यांग एवं वृद्धजनों को घर-पहुंच शासकीय योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
मानपुर में 9 से 14 फरवरी तक शिविर आयोजित हुए, जबकि मोहला विकासखंड में 16 से 21 फरवरी तक अभियान जारी है। आगामी चरण में अंबागढ़ चौकी में 23 से 28 फरवरी तक शिविर लगाए जाएंगे।
अब तक 6 शिविरों में 917 पंजीयन किए गए, जिनमें 486 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। समाज कल्याण विभाग ने भौतिक सत्यापन, आधार सीडिंग सहित 141 सहायक उपकरणों का वितरण किया। स्वास्थ्य विभाग ने वय वंदन योजना पंजीयन व आयुष्मान कार्ड बनाए, वहीं श्रम विभाग ने श्रम पंजीयन व कौशल प्रशिक्षण आवेदन प्राप्त किए।
अभियान से ग्रामीणों को कार्यालयों के चक्कर से राहत मिल रही है।
