पंजीकृत श्रमिक स्व: शंभू राम की मृत्यु उपरांत वैध उत्तराधिकारी फिरंतिन बाई को मिला एक लाख रुपये की हितलाभ राशि

मोहला, । श्रम विभाग के अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के परिवारों को मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना का लाभ घर पहुंच प्रदान किया जा रहा है।
इसी क्रम में अंबागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम सोमसायटोला निवासी पंजीकृत श्रमिक स्वर्गीय शंभू राम की मृत्यु उपरांत उनकी वैध उत्तराधिकारी फिरंतिन बाई को एक लाख रुपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते में हस्तांतरित की गई।
योजना के तहत सामान्य मृत्यु पर 1 लाख, कार्यस्थल दुर्घटना में मृत्यु पर 5 लाख, स्थायी दिव्यांगता पर 2.50 लाख तथा अपंजीकृत श्रमिक की कार्यस्थल दुर्घटना में मृत्यु पर 1 लाख रुपये का प्रावधान है। श्रमिक का कम से कम 90 दिन पूर्व पंजीयन आवश्यक है।
विभाग द्वारा पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर पंजीयन व नवीनीकरण किया जा रहा है, ताकि श्रमिक परिवारों को सामाजिक सुरक्षा मिल सके।