मछली व्यवसायियों का सीएससी में होगा पंजीयन, एनएफडीपी रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

मोहला, । केंद्र सरकार के राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड के तहत संचालित प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना में लाभ लेने के लिए एनएफडीपी (राष्ट्रीय मत्स्य पालन डिजिटल प्लेटफार्म) पर पंजीयन अनिवार्य किया गया है।
मत्स्य पालन, मत्स्याखेट एवं मछली विक्रय से जुड़े सभी व्यक्तियों का पंजीयन कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी/च्वाइस सेंटर) के माध्यम से किया जाएगा। एक ही परिवार के सभी सदस्यों के लिए अलग-अलग पंजीयन जरूरी होगा।
पंजीयन के बाद विभागीय सत्यापन उपरांत हितग्राही के खाते में 80 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, जबकि सीएससी को प्रति एंट्री 18 रुपये कमीशन मिलेगा। पंजीयन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक व आधार लिंक मोबाइल नंबर आवश्यक है।
मत्स्य विभाग ने सभी मत्स्य कृषकों से शीघ्र पंजीयन कराने की अपील की है, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।