खैरागढ़/गंडई/छुईखदान। बजट सत्र के परिप्रेक्ष्य में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती उमा चौबे शामिल हुईं। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डॉ. रेखा मेश्राम ने मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय बजट 2026-27 में महिलाओं से जुड़े प्रावधानों पर प्रकाश डाला।
उन्होंने महिला सम्मान बचत पत्र, सुकन्या समृद्धि योजना, लखपति दीदी, शी-मार्ट, महिला उद्यमिता अभियान सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि बजट महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। आधारभूत संरचना व रोजगार के अवसरों पर भी चर्चा हुई।
खाद आयोग के अध्यक्ष व खैरागढ़ विधानसभा प्रभारी संदीप शर्मा ने मातृशक्ति को मिलने वाले लाभों की जानकारी दी। कार्यक्रम में दो विशेषर साहू, घम्मन साहू, नवनीत जैन, दिनेश वर्मा सहित जनप्रतिनिधि व महिला मोर्चा की पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।
