सेजेस साल्हेवारा में मातृ-पितृ पूजन

साल्हेवारा। सेजेस साल्हेवारा में 14 फरवरी 2026 को मातृ-पितृ पूजन दिवस श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने पालकों की आरती उतारकर पुष्पमाला पहनाई और परिक्रमा कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम का माहौल भावुक व संस्कारमय रहा।
प्राचार्य विनीत दास, गगन अग्रवाल (अध्यक्ष एसएमडीसी), हेमलता मंडावी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में संस्कार व पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं।