Rajim Kumbh Kalp के संत समागम परिसर में पंडोखर सरकार के नाम से प्रसिद्ध Gurusharan Maharaj का दिव्य दरबार सजा, जहां दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूजा-अर्चना व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दरबार की शुरुआत हुई।
श्रद्धालुओं ने व्यक्तिगत व पारिवारिक समस्याएं रखीं, जिन पर महाराज ने आध्यात्मिक मार्गदर्शन व उपाय बताए। श्रद्धालुओं ने आत्मिक संतोष व सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होने की बात कही। परिसर में भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

