आमगांव स्कूल में मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम

साल्हेवारा। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला आमगांव में 14 फरवरी को मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना से हुई। अभिभावकों का पुष्प व तिलक से स्वागत किया गया। विद्यार्थियों ने माता-पिता का पूजन कर आशीर्वाद लिया तथा गीत, कविता व भाषण प्रस्तुत किए।
मुख्य अतिथि शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सागर दास ने कहा कि माता-पिता का सम्मान भारतीय संस्कृति की पहचान है। संचालन देवकरण सेन व नरेश कुमार चंदेल ने किया। अंत में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।