सोलर रूफटॉप से यशवंत का बिजली बिल शून्य, 1.08 लाख की सब्सिडी मिली

सोलर रूफटॉप से यशवंत का बिजली बिल शून्य, 1.08 लाख की सब्सिडी मिली

राजनांदगांव। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेकर बसंतपुर निवासी यशवंत साहू ने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित कराया है। करीब 1.80 लाख रुपये की लागत वाले संयंत्र पर उन्हें केंद्र व राज्य सरकार से कुल 1.08 लाख रुपये की सब्सिडी मिली।

यशवंत साहू ने बताया कि पहले उनका मासिक बिजली बिल 1,500 से 2,200 रुपये तक आता था, जो अब शून्य हो गया है। इससे उन्हें सालाना 15 हजार रुपये से अधिक की बचत हो रही है। उन्होंने कहा कि अब वे केवल बिजली के उपभोक्ता ही नहीं, बल्कि उत्पादक भी बन गए हैं और भविष्य में अतिरिक्त बिजली बेचकर आय भी अर्जित करेंगे।