सड़कें दुरुस्त हों, लापरवाही पर कार्रवाई: मुख्यमंत्री साय

रायपुर, 3 मई। विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत बलरामपुर में समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। सड़क मरम्मत की सही जानकारी न देने पर PWD अधिकारी को फटकार लगाते हुए बैठक से बाहर भेज दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास सड़कों से दिखता है, इसलिए मानसून से पहले सभी सड़कें दुरुस्त हों। लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। “सेवा तीर्थ” की भावना से काम करने, राजस्व अभिलेखों के डिजिटलीकरण और जल्द “मुख्यमंत्री हेल्पलाइन” शुरू करने की घोषणा की।


कलेक्टरों को राजस्व प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण, अधीनस्थों का मूल्यांकन और जरूरत पड़ने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। DMF राशि खनन प्रभावित क्षेत्रों में खर्च करने, पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने और किसानों के लिए बीज-खाद उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।