धरसींवा में आधुनिक तहसील कार्यालय का लोकार्पण, प्रशासन होगा और सुगम

रायपुर, 31 मार्च। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरसींवा में 66.20 लाख रुपये की लागत से बने आधुनिक तहसील कार्यालय का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इससे राजस्व सेवाएं अधिक तेज, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित होंगी।
नए भवन में रिकॉर्ड रूम, नकल शाखा, कानूनगो कक्ष, लोक सेवा केंद्र व आधार केंद्र सहित सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री ने इसे सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि इससे आमजन को बेहतर प्रशासनिक सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।