रायपुर, । रायपुर नगर निगम के राजस्व विभाग ने एक ही दिन में 7912 करदाताओं से 8 करोड़ 17 लाख रुपये से अधिक संपत्तिकर वसूला। महावीर जयंती के अवकाश के बावजूद सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक सभी जोनों में नागरिकों की भारी भीड़ रही।
वसूली में जोन 2 करीब 3 करोड़ और जोन 5 लगभग 2.75 करोड़ रुपये के साथ सबसे आगे रहे। वहीं जोन 2, 4 और 10 ने एक-एक करोड़ से अधिक राजस्व संग्रह किया।
बकाया न चुकाने वालों पर निगम ने सख्ती बरतते हुए दुकानों की सीलबंदी और घरों के नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई जारी रखी। इधर, होलीक्रॉस स्कूल बैरनबाजार व शैलेन्द्र नगर ने बकाया राशि आरटीजीएस से जमा कर दी, जिसके बाद उनकी सील खोल दी गई।
