रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद अब भाजपा ने हर मोर्चे में कमर कस ली है। चर्चा है कि रायपुर महापौर एजाज ढेबर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में भाजपा जुटी हुई है। इसके लिए भाजपा पार्षद दल की महत्वपूर्ण बैठक कल होने जा रही है। इधर राजधानी की सभी 70 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों को करारी हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस काउंसिल के सदस्यों ने मेयर और कंपनी पर आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है।
चर्चा है कि नाराज निगम के जितने निर्दलीय पार्षद हैं, उन्होंने अपना समर्थन वापस लेने की तैयारी शुरू कर दी है। वही भाजपा के सभी, निर्दलीय और नए पार्षद इस मौके का इंतज़ार कर रहे थे,जिसका नतीज़ा कुछ दिनों बाद जल्द देखने को मिलेगा। जल्द ही अविश्वास प्रस्ताव लेकर पार्षद दल निर्णय लेगा और एजाज ढेबर के खिलाफ खुला खेल खेलेगा। ये वही कांग्रेस संगठन एमआईसी सदस्य अजीत कुकरेजी के इस्तीफे की तैयारी कर रहा था। दूसरी ओर, मेयर एजाज ढेबर पर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। प्रदेश में नई सरकार बनते ही नगरीय निकाय को भंग कर नए चुनाव कराने की अटकलें शुरू हो गई है।
