कुँवरगढ़ महोत्सव का शुभारंभ, 136 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर, । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा में ‘कुँवरगढ़ महोत्सव’ का शुभारंभ करते हुए 136 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। ग्राम कूंरा का नाम बदलकर ‘कुँवरगढ़’ करने की घोषणा से क्षेत्र में उत्साह है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महोत्सव लोक-आस्था, परंपरा और विकास का संगम है। इस दौरान गौरवपथ, तालाब सौंदर्यीकरण, एनीकट निर्माण, सड़क चौड़ीकरण सहित कई कार्यों की घोषणा की गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।