महावीर का संदेश मानवता का मार्ग: सीएम साय ने जन्मकल्याणक महोत्सव में दी शांति और विकास की कामना

रायपुर, 31 मार्च। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एमजी रोड स्थित दादाबाड़ी तीर्थ में आयोजित भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव 2026 में शामिल हुए। उन्होंने जिनमंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को “जैन रत्न अलंकरण” से सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान महावीर का सत्य और अहिंसा का संदेश समस्त मानवता के लिए पथ प्रदर्शक है। उन्होंने नक्सलवाद के खिलाफ देश को मिल रही सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ अब शांति और विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के प्रयासों की सराहना करते हुए राज्य में सुशासन, आवास, किसान हित और महिला सशक्तिकरण योजनाओं की प्रगति गिनाई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि व जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।