रायपुर, 3 मई। विष्णुदेव साय ने बलरामपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा की। 4.48 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस परिसर को तय समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने निर्माण सामग्री और सुविधाओं की जानकारी लेते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। परिसर में ई-लाइब्रेरी, प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें और आधुनिक अध्ययन संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि यह केंद्र विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण देगा और उनके भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
