रायपुर। थाना पंडरी क्षेत्रंातर्गत मोवा स्थित ओव्हरब्रीज के नीचे सांई चबुतरा के पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ रंगे हाथ आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 1440 नग स्पास्पों प्रतिबंधित नशीली टेबलेट किया को जब्त किया गया। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 50,000 रुपए आंकी गई। आरोपी पूर्व में भी चोरी के प्रकरण में थाना विधानसभा से जेल जा चुका है। आरोपी के खिलाफ थाना पंडरी में लधारा 22(सी) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पढ़िए पूरा मामला
दिनांक 23.11.2023 को एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना पंडरी क्षेत्रांतर्गत मोवा स्थित ओव्हरब्रीज के नीचे सांई चबूतरा के पास एक व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध पीताम्बर सिंह पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन मनोज ध्रुव एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट एवं थाना प्रभारी पंडरी को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया।
ऐसे पकड़ा गया आरोपी को
जिस पर एंटी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट एवं थाना पंडरी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम समीर उर्फ गुड्डू नायक निवासी सड्डू विधानसभा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर थैले में स्पासमों नामक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा होना पाया गया। उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने/बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत करने कहने पर उसके द्वारा किसी भी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज या कागजात प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी समीर उर्फ गुड्डू नायक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1440 नग स्पासमों प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जुमला कीमती लगभग 50,000 रुपए जब्त कर आरोपी के खिलाफ थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 378/2023 धारा 22(सी) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।
कार्रवाई में रही इनकी भूमिका
गिरफ्तार आरोपी समीर उर्फ गुड्डु नायक 21 वर्ष निवासी बी.एस.यू.पी.कॉलोनी खालबाडा सड्डू थाना विधानसभा रायपुर है। कार्रवाई में निरीक्षक जितेन्द्र ताम्रकार थाना प्रभारी पण्डरी, एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट से प्र.आर. सरफराज चिश्ती, कृपासिंधु पटेल, मोह. सुल्तान, आर. दिलीप जांगड़े, राकेश पाण्डेय, हिमांशु राठौड़, तथा थाना पण्डरी से सउनि प्रेम लाल बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिंका रही
