बिग ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के कोरबा में थाना प्रभारी की मिली लाश,हत्या की आशंका

 

कोरबा/रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बड़ी खबर आ रही है। थाना प्रभारी की हत्या की जांच में पुलिस के आलाधिकारी मौके पर हैं। थाने से महज कुछ दूरी पर कमरे में थाना प्रभारी की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि शरीर मे चोट के निशान हैं, लिहाजा हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घटना की जांच की जा रही है। कोरबा जिले के बांगो थाने के प्रभारी एएसआई नरेंद्र सिंह परिहार की लाश संदिग्ध हालात में पुलिस कॉलोनी के एक कमरे में मिली है। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा है कि घटना के कारणों की बारीकी से जांच की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।