वन विभाग की बड़ी कार्रवाई : शिक्षक के घर दबिश देकर भारी मात्रा में सागौन चिरान और बल्ली की गई जब्त

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई : शिक्षक के घर दबिश देकर  भारी मात्रा में  सागौन चिरान और बल्ली की गई जब्त

कांकेर। कांकेर वन विभाग के टीम ने शुक्रवार को 171 नग सागौन की चिरान लकड़ी एक शिक्षक के घर से बरामद की है। वहीं वन विभाग की टीम ने शिक्षक के खिलाफ भी पंचनामा तैयार कर कार्रवाई की है। कांकेर वन परिक्षेत्र अधिकारी अब्दुल रहमान खान ने जानकारी देते हुए बताया कि वन विभाग की टीम को 22 नवंबर को सूचना मिली कि ग्राम उमरादाह में एक शिक्षक के घर में अवैध रूप से सागौन लकड़ी रखा गया है। जिस आधार पर वन परिक्षेत्र अधिकारी ने अपने टीम के साथ पहुंच शिक्षक के घर दबिश दी गई।

 

जहां ग्राम उमरादाह निवासी उध्देश सलाम के निर्माणाधीन मकान से 130 नग सागौन की चिरान और 42 नग बल्ली जब्त की गई है। शिक्षक के पास लकड़ी का कोई वैध दस्तावेज नहीं होने से जब्त सभी लकड़ियों को वन विभाग के टीम ने सिंगारभाट काष्ठागार में रखा है और शिक्षक के खिलाफ पंचनामा तैयार कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार आरोपी शिक्षक उध्देश सलाम ग्राम आमोडा में शासकीय विद्यालय में एक शिक्षक के रूप में पदस्थ हैं, जो अपने निर्माणधीन मकान के लिए अवैध रूप से सागौन लकड़ी को लाकर घर में ही चिराई करवा रहा था, शिक्षक के घर से मिले सागौन लकड़ी को कहा से कटाई कर लाया गया है,इस बात की जानकारी अभी तक वन विभाग के हाथ नहीं लगी है। फिलहाल वन विभाग इस विषय में और बारिकी से जांच कर रही है। इसमें और भी कई लकडी तस्करो का नाम का खुलासा होने की संभावना भी है।