रायपुर। विधानसभा चुनाव 2023 में दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 88 के पार्टी अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलग्न होने का मामला सामने आया है,जो पार्टी अनुशासन हीनता की परिधि में आता है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए थे। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राजकुमार तामो प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव को कारण बताओ नोटिस थमाया है। 24 घंटे के भीतर जवाब देने कहा गया है। इस संबंध में प्रभारी महामंत्री संगठन एवं प्रशासन मलकीत सिंह गैदू ने नोटिस जारी कर दी है।


