जय बिहान’ से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ती महिलाएं: बलरामपुर में सीएम साय


रायपुर, 3 मई। विष्णुदेव साय ने बलरामपुर प्रवास के दौरान RSETI में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं और युवाओं से संवाद कर उनका उत्साह बढ़ाया। “जय बिहान” के साथ संवाद की शुरुआत करते हुए उन्होंने पशु सखियों और ‘लखपति दीदी’ के कार्यों की सराहना की।


मुख्यमंत्री ने कहा कि कौशल विकास से ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और गांव की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही हैं। RSETI के जरिए अब तक 510 लोगों को स्वरोजगार प्रशिक्षण दिया जा चुका है।


स्व-सहायता समूहों की प्रदर्शनी में महिलाओं के उत्पादों की जानकारी लेते हुए उन्होंने 5 समूहों को 21 लाख रुपये के चेक वितरित किए। जैविक खेती और स्थानीय उत्पादों की सफलता को सराहते हुए इसे आत्मनिर्भरता की मिसाल बताया।


इस दौरान बाल हितैषी पंचायत के लिए सरपंच व सचिव को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से गांवों में विकास की नई दिशा तय हो रही है।