नाबालिग की मौत मामले में ट्रैक्टर चालक व साथी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

राजनांदगांव, 2 मई। थाना गैंदाटोला क्षेत्र में नाबालिग बालक की गैर-इरादतन हत्या के मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

पुलिस के अनुसार, आरोपी जशवंत नेताम (25) व ओमप्रकाश साहू (35) ने 13 वर्षीय बालक को बहला-फुसलाकर ट्रैक्टर में बैठाकर खेत ले गए और उससे जोखिम भरा काम कराया। अनलोडिंग के दौरान ट्रॉली पलटने से बालक की दबकर मौत हो गई।


घटना के बाद दोनों आरोपियों ने साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को करीब 3 किमी दूर ले जाकर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर शव बरामद किया।


मामले में प्रयुक्त दो ट्रैक्टर, ट्रॉली व मोबाइल समेत लगभग 11.77 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।