पिथौरा/बसना,। डॉ. संपत अग्रवाल ने संस्कार शिक्षण संस्थान के 40 दिवसीय निःशुल्क मल्टी टैलेंट समर कैंप के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में बच्चों ने सीखी गई विभिन्न प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देख विधायक मंत्रमुग्ध हो गए। उन्होंने कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती और बच्चों को हमेशा बड़े लक्ष्य तय करने चाहिए।
विधायक ने डायरेक्टर गौरव चंद्राकर की निःशुल्क पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास बच्चों के व्यक्तित्व विकास में मील का पत्थर साबित होते हैं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अभिभावक व बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
