सुशासन तिहार में राजनांदगांव CM साय ने 642 करोड़ किए ट्रांसफर, विकास कार्यों की दी सौगात

राजनांदगांव, 4 मई। सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मोतीपुर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने महतारी वंदन योजना की 27वीं किस्त के रूप में 68.52 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में 642 करोड़ रुपए डीबीटी के जरिए ट्रांसफर किए।

मुख्यमंत्री ने जिले के विकास के लिए कई घोषणाएं कीं, जिनमें राजनांदगांव-खैरागढ़ बाईपास (200 करोड़), टेड़ेसरा-घुमका-बाकल मार्ग चौड़ीकरण (75 करोड़) और धनगांव-इंदामरा-बांकल मार्ग (30 करोड़) शामिल हैं। डोंगरगढ़ में सर्किट हाउस, जनपद पंचायत भवन, हॉकी मैदान और वार्डों के विकास के लिए भी राशि स्वीकृत की गई।

उन्होंने कहा कि 1 मई से 10 जून तक चल रहे सुशासन तिहार का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान है। लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।