बंगाल जीत पर रायपुर में जश्न, CM साय का भव्य स्वागत


रायपुर, 4 मई। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर राजधानी रायपुर में जश्न का माहौल रहा। छत्तीसगढ़ क्लब चौक पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। विधायक पुरंदर मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर मिठाई खिलाई।


मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह जीत जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने भरोसा जताया कि अब पश्चिम बंगाल में सुशासन की सरकार बनेगी। उन्होंने इसे 45 वर्षों बाद आया बड़ा परिवर्तन बताया।


साय ने कहा कि देशभर में भाजपा के प्रति जनसमर्थन बढ़ रहा है। असम में तीसरी बार सरकार बनने और पुडुचेरी में एनडीए सरकार गठन का भी उल्लेख किया।