कमारखोल चौपाल में गूंजी खुशियां, लखपति दीदियों से बोले CM—अब बनो करोड़पति


रायपुर, 4 मई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड अंतर्गत बैगा बाहुल्य ग्राम कमारखोल में आम पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान लखपति दीदियों की सफलता से उत्साहित होकर उन्होंने उन्हें आगे और मेहनत कर करोड़पति बनने की दिशा में बढ़ने का आह्वान किया।


चौपाल में महिलाओं ने अपनी आय और कार्यों की जानकारी दी, जिस पर मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता जताई। एक महिला द्वारा महुआ भेंट करने और आत्मीय संवाद ने माहौल को भावुक बना दिया। वहीं एक नवजात का नामकरण कर मुख्यमंत्री ने उसका नाम ‘रविशंकर’ रखा, जिस पर तालियों की गूंज सुनाई दी।


मेधावी विद्यार्थियों को भी मुख्यमंत्री ने प्रोत्साहित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों की मांग पर कमारखोल में सामुदायिक भवन, 6 किमी सड़क, मुक्तिधाम शेड, तालाब गहरीकरण और महतारी सदन निर्माण की घोषणा की गई।