रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मंगलवार को विधानसभा स्थित उनके कार्यालय में जशपुर जिले से चार दिवसीय अध्ययन भ्रमण पर आए सरपंचों के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सरपंचों से उनके क्षेत्रों की स्थिति और विकास कार्यों की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ग्रामीण विकास में सरपंचों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने बताया कि उन्होंने भी अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत पंच के रूप में की थी और बाद में सरपंच, विधायक व सांसद के रूप में जनता की सेवा का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि समर्पण और लगन से कोई भी सरपंच अपनी पंचायत को आदर्श बना सकता है।
मुख्यमंत्री ने सरपंचों से राज्य सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का आग्रह किया, ताकि ग्रामीणों को उनका पूरा लाभ मिल सके।
उल्लेखनीय है कि जशपुर जिले से आए 35 सरपंचों का दल विधानसभा की कार्यवाही देखने पहुंचा है। भ्रमण के दौरान वे दुर्ग जिले के ग्राम पंचायत पतोरा और धमतरी जिले के ग्राम पंचायत सांकरा में हुए विकास कार्यों का भी अवलोकन करेंगे। इस अवसर पर विधायक गोमती साय और रायमुनि भगत सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित

