रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने बड़ा निर्णय लिया है। राज्य में विगत वर्षों निगम, मंडल,आयोग व सभ समिति आदि में कई गई राजनीतिक नियुक्तियों को निरस्त कर दिया है। इसमें ये कहा गया है कि जिन्हें विधि के अधीन नहीं हटाया जा सकता है,इन्हें छोड़कर शेष समस्त राजनीतिक नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाए। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव पूरक भट्टाचार्य ने अपर मुख्य सचिव/ प्रमुख सचिव/ सचिव/ विशेष सचिव स्वतंत्र प्रभार समस्त विभाग छत्तीसगढ़ शासन को पत्र जारी किया है।

