मोहला। विकासखंड चौकी के अंतर्गत आने वाले मेरेगांव में तेंदुए के हमले से दहशत का माहौल बन गया है। बीती रात तेंदुए ने गांव में घुसकर एक बछड़े को अपना शिकार बना लिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में पिछले कुछ सप्ताहों से तेंदुए की गतिविधियां लगातार देखी जा रही हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ कई बार गांव के आसपास मंडराता देखा गया है, जिससे बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर लोग बेहद चिंतित हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
वन विभाग की टीम पहुंची मौके पर
घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही है।
